सासाराम, मार्च 28 -- रोहतास,हिन्दुस्तान टीम। कैमूर पहाड़ी के ग्रामीण इलाकों में पशुओं के पीने योग्य पेयजल के लिए बिहार सरकार द्वारा जगह-जगह सौर चलित मोटर पंप लगाए गए थे। ताकि पशुपालकों को कोई परेशानी नहीं हो। लेकिन, धनसा का सौरचालित मोटर पंप एक साल से बंद पड़ा है। जिसकी मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने पीएचइडी के अधिकारियों को कई बार सूचना दी, लेकिन इसकी किसी ने सुधि नहीं ली। विदित हो कि पेयजल किल्लत के कारण पशुपालक गर्मी के दिनों में पालतू पशुओं के साथ घाटी के नीचे के गांवों व सोन डीला की ओर पलायन करते हैं। इसे रोकने के लिए सौर चालित पंप लगाये गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.