रामपुर, अप्रैल 20 -- विकासखंड क्षेत्र का मॉडल गांव सींगनखेड़ा सौर ऊर्जा से जगमग होगा। शनिवार को पीएम सूर्य घर योजना के तहत गांव का चयन हो गया। परियोजना अधिकारी यूपी नेडा के साथ आई टीम ने गांव का भ्रमण कर योजना को हरी झंडी दे दी है। एक करोड़ की लागत से लगने वाला प्लांट 3 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। सूर्य ऊर्जा प्लांट चालू होने के बाद गांव के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी। सैदनगर विकासखंड क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव को शनिवार को एक और उपलब्धि मिल गई। खंड विकास अधिकारी पीयूष वर्मा, ग्राम प्रधान रूपाली लोधी एवं पंचायत अधिकारी मोहम्मद इलियास के सराहनीय कार्य के चलते गांव का चयन पीएम सूर्य घर योजना में हो गया है। इससे पहले भी ग्राम पंचायत में हुए सराहनीय कार्यों की चर्चा लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हुई है। शनिवार को परियोजना अधिकारी यूपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.