गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- गाजियाबाद। विकासखंड रजापुर में मंगलवार को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और सफाई कर्मचारियों की बैठक की गई। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत प्लांट लगवाने के फायदे बताए। इस दौरान 20 लोगों ने प्लांट लगवाने के लिए पंजीकरण कराया। बैठक में बताया गया कि सौर ऊर्जा से प्राकृतिक संसाधन, कोयला या दूसरे साधनों की बचत होती है। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...