बरेली, फरवरी 17 -- नवाबगंज। सोलर ऊर्जा प्लांट से केबल काट कर चुराकर ले जा रहे चोर को सिक्योरिटी गार्डों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। चोर को सिक्योरिटी गार्डों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की रिपोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। डंडिया फैजुल्ला गांव में स्थित एएमपी सोलर ऊर्जा प्राईवेट लिमिटेड का सोलर प्लांट है। जिसकी सुरक्षा सन स्टेबल सिक्योरिटी सर्विस के जिम्मे है। शनिवार रात तीन चोर प्लांट की दीवार तोड़कर सोलर पैनल में लगी केबल को काटकर चुराने लगे। कुछ केबल काटकर भी ले गए। वहां गश्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड हीरालाल, पुष्पेन्द्र कुमार ने उनका पीछा किया तो वह भागकर प्लांट के पीछे स्थित बाग में छिए गए। बाद में उन दोनों सिक्योरिटी गार्ड ने उनका पीछाकर चोर को पकड़ लिया। सिक्योरिटी गार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.