गाज़ियाबाद, नवम्बर 27 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को घर-घर सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य सौंपा है। इसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), आबकारी अधिकारी और औषधि निरीक्षकों को मिलकर 2000 से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगवाने होंगे। बिजली की खपत कम करने के लिए शासन की ओर से वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से लोगों को सब्सिडी भी दी जा रही है। लेकिन इसके बाद भी लोग सोलर पैनल लगवाने में रूचि नहीं ले रहे हैं। इसको देखते हुए अब सरकार ने विभिन्न विभागों को सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य दिया है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन को 400, जिला आबकारी अधिकारी को 450 और औषधि निरीक्षक को 10...