कन्नौज, दिसम्बर 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख कस्बे में हर वर्ष की तरह इस बार भी सब्जी मंडी परिसर में सोमवार को सर्वजातीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम का दूसरा संस्करण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित मुकेशानंद महाराज एवं उनकी पत्नी नीरू दुबे द्वारा आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न जाति-समुदायों से आए 108 बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे बुजुर्गों की संख्या लगभग 108 थी, जिसमें 54 महिलाएं और इतने ही पुरुष शामिल थे। सभी का पारंपरिक तरीके से माल्यार्पण किया गया, पगड़ी पहनाई गई तथा पुरुषों को शाल और महिलाओं को साड़ी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इस सम्मान समारोह में गरीब व जरूरतमंद बुजुर्गों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हुए वर...