कन्नौज, फरवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सौरिख से संबंधित लंबित कार्यों को लेकर उपकेंद्र के अवर अभियंता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण खंड छिबरामऊ के अधीन सौरिख उपकेंद्र से जुड़े कार्य बिजनेस प्लान 2023-24 के अंतर्गत स्वीकृत हुए थे। योजना में 11 केवी सौरिख पोषक के जर्जर तारों को बदलने, लंबे स्पैनों के बीच नए पोल लगाने तथा छिबरामऊ स्थित 220 केवी उपकेंद्र से निर्गत 33 केवी सौरिख लाइन के तारों के प्रतिस्थापन का कार्य शामिल था। इन कार्यों के निष्पादन हेतु विद्युत वितरण मंडल कन्नौज द्वारा मेसर्स ऐसेटिक इलेक्ट्रिकल, इटावा से विधिवत अनुबंध किया गया था। आरोप है कि फर्म के फील्ड सुपरवाइजर ने विभागीय...