कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख से छिबरामऊ को जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग पर ईशन नदी पुल के समीप हुए बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गए हैं। इन गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग कुछ ही वर्ष पहले फोरलेन के रूप में तैयार किया गया था, लेकिन इसके बावजूद पुल के आसपास सड़क की हालत खराब होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। मार्ग के दोनों किनारों पर सुरक्षित फुटपाथ या वाहनों के उतरने की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे साइकिल और बाइक सवारों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक गड्ढे आने से वाहन असंतुलित हो जाते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पालपुर, जरारा, सरदा...