नई दिल्ली, फरवरी 8 -- पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी रणनीति का समर्थन किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों को असमान उछाल वाली पिचों पर भी बल्ले से अपनी आक्रामकता पर अंकुश नहीं लगाना चाहिए। टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक खेलते हुए बाद भारत का स्कोर छह विकेट पर 77 रन हो गया था, जिसके बाद टीम ने वापसी करते हुए एक प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। गांगुली ने कहा कि यह तरीका आधुनिक टी20 क्रिकेट का एक स्वाभाविक नतीजा है। गांगुली ने नई दिल्ली में भारत कोरपोरेट प्रीमियर लीग के चौथे सत्र के मौके पर कहा, ''टी20 क्रिकेट यही है। आपको लगातार हिट करते रहना होता है। वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और वे लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं। ऐसा ...