अमरोहा, अक्टूबर 8 -- 18 अगस्त को अंजाम दिए गए सौरभ हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अभी तक भी हत्यारोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं पीड़ित परिवार की मांग पर हत्याकांड की विवेचना बदलकर अब हसनपुर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। रजबपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी दूध कारोबारी 22 वर्षीय सौरभ पुत्र रामवीर बीती 18 अगस्त की दोपहर बाइक से घर से किसी काम से गजरौला आया था। शाम तक सौरभ घर नहीं पहुंचा तो उसके ताऊ ने फोन किया। उसने गजरौला से वापस घर लौटने की बात कही। काफी देर बाद भी सौरभ जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। तभी सौरभ का शव अटारी-मुरीदपुर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सौरभ की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई थी। सौरभ के ताऊ की तहरीर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.