मुख्य संवाददाता, मार्च 28 -- मेरठ में सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान का केस रेखा जैन लड़ेंगी। दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए वह जल्द जेल में मिलने जाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से रेखा जैन को नामित किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ के सचिव उदयवीर सिंह ने बताया कि सबको न्याय दिलाना विधिक प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। धारा 12 के तहत सौरभ हत्याकांड के आरोपियों साहिल और मुस्कान को भी निशुल्क कानूनी सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कि रेखा जैन चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हैं। रेखा जैन के साथ डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल नासिर अहमद और असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अम्बर सहारण, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल चंद्रिका कौशिक भी रेखा जैन को सहयोग करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ सचिव ने बताया विधिक सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.