अश्वनी जौहरी, मार्च 30 -- मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड केस की सुनवाई कोर्ट में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है। घटना को लेकर लोगों के आक्रोश और कोर्ट में पेशी के दौरान कचहरी में साहिल पर हुए हमले को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है। फिलहाल हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल शुक्ला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। अफसरों का कहना है लिखित में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी सौरभ राजपूत की उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी उर्फ सोभी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। शव को काटकर ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट के घोल से सील कर दिया था। उसके बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए। वहां से लौटने के बाद खुलासा हुआ तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर खुलासा किया। गिरफ्तारी के बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.