दिल्ली, मार्च 30 -- दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज बीजेपी सरकार और एलजी पर खूब बरसे। उन्होंने फरिश्ते योजना के बहाने दोनों पर हमला बोला। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने पहले बजट में ही फरिश्ते योजना को बंद कर दिया है। सौरभ ने बीजेपी को राक्षस कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानवता की स्कीम रोकने वालों के लिए मेरे पास यही शब्द है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तल्ख रवैया अपनाते हुए पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2023 में BJP ने LG और अधिकारियों की मदद से लोगों की जिंदगी बचाने वाली फरिश्ते योजना का पैसा रोककर उसे बंद करने की कोशिश की थी। अब बीजेपी सरकार ने अपने पहले बजट में ही फरिश्ते योजना को बंद कर दिया है। लोगों की जान बचाने वाली ऐसी योजना को बंद करने वालों को राक्षस ही कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.