नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू अदालत ने भाजपा नेता सूरज भान चौहान की ओर से आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सुनवाई टाल दी है। गुरुवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया की अदालत को शिकायतकर्ता के बेटे शशांक चौहान ने बताया कि 16 मई को घटना की प्राथमिकी की कापी अदालत को दे दी गई है। सुनवाई के दौरान शशांक ने अदालत को बताया घटना से उनके पिता सदमे में हैं। उन्हें अदालत के सामने उपस्थित होकर मामले को आगे बढ़ाने के लिए कुछ समय चाहिए। उन्होंने सुनवाई के लिए स्थगन की मांग की। अदालत ने मांग स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए दस जुलाई का दिन तय किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.