पिथौरागढ़, दिसम्बर 14 -- कनालीछीना। स्थानीय सौरभ भंडारी भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आईएमए देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान उनके पिता देवेंद्र भंडारी व माता पुष्पा भंडारी भी मौजूद रहे। सौरभ ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कनालीछीना, इंटरमीडिएट डॉन बॉस्को व बीटेक की डिग्री देहरादून से हासिल की। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व दादी खीमा भंडारी को दिया है। सौरभ के अधिकारी बनने पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, किशन भंडारी, कमान भंडारी, त्रिलोक सिंह, केदार सिंह, दीपक सिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...