नई दिल्ली, मार्च 19 -- यूपी के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली विवाहिता की करतूतें सुनकर उसके मायके वाले भी हैरान हैं। विवाहिता की मां और पिता अब मीडिया के सामने आए और अपनी बेटी के कई कारनामों का खुलासा किया है। कहा कि दामाद सौरभ तो मुस्कान को ब्लाइंड लव करता था। हमारी बेटी ही बदतमीज थी। पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी अपनी बेटी के लिए माता-पिता दोनों ने फांसी की मांग भी की। दोनों ने कहा कि उस लड़की को जीने का हक नहीं है। गौरतलब है कि मेरठ के इंदिरानगर निवासी सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने मिलकर कुछ दिनों पहले हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के ड्रम में भरने के बाद सीमेंट का घोल डाल दिया था। जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ घूमने के लिए शिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.