नई दिल्ली, मार्च 21 -- मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति को टुकड़े करने वाली मुस्कान की एक-एक कारस्तानी अब सामने आ रही है। पति सौरभ की बेहरमी से हत्या करने के बाद मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ जमकर होली भी खेली थी। यही नहीं, शव के टुकड़ों को प्लास्टिक के ड्रम में डालने के बाद हिमाचल पहुंचकर धूमधाम से प्रेमी साहिल का बर्थ डे भी मनाया था। साहिल के बर्थडे पर एक तरह से मुस्कान ने सरप्राइज केक उसे गिफ्ट किया था। साहिल और मुस्कान का होली खेलते और बर्थडे मनाते वीडियो और केक मंगाने के लिए कैब ड्राइवर से बातचीत का ऑडियो अब सामने आया है। कैब ड्राइवर के अनुसार साहिल के साथ मुस्कान भी लगातार शराब पी रही थी। यहां तक कि मेरठ से हिमाचल जाते और वापस आते समय रास्ते में भी दोनों ने नशा किया था। मुस्कान और साहिल का जो होली खेलते जो वीडियो सामने आया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.