कोडरमा, फरवरी 21 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवपुर निवासी सौरभ कुमार वैद्य का चयन भारत सरकार के रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला (पंजाब) में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ है। सौरभ का चयन एक साथ दो प्रमुख सरकारी संस्थानों में हुआ था। रेल कोच फैक्ट्री के साथ-साथ उनका चयन भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में भी हुआ था। हालांकि, सौरभ ने भारतीय रेलवे की सेवा को प्राथमिकता देते हुए कपूरथला में योगदान देने का निर्णय लिया। सौरभ ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव में ही पूरी की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। पढ़ाई के प्रति लगन और मेहनत के दम पर उन्होंने तकनीकी शिक्षा प्राप्त की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। प्रारंभिक सफलता मिलने के बाद उन्होंने जमशेदपुर की टाटा ब्लू स्कोप कंपनी में जूनियर इंजीनियर के...