बुलंदशहर, फरवरी 2 -- डिबाई के युवाओं द्वारा तथा बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में कुबेर इंटर कॉलेज के हाल में एक दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार देर रात तक चले पुरुष डबल्स की प्रतियोगिता में सौरभ अविनाश की जोड़ी ने फाइनल मैच जीतकर किताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में युवाओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि कुबेर इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुभाष चंद्र सिंह एडवोकेट एवं समाजसेवी जीपी बजाज ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अंशुल बजाज, विष्णु जैसवाल, बंटी सर्राफ, राजकुमार अग्रवाल, राहुल गर्ग, अजय सागर, विकास वाष्र्णेय, आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.