अलीगढ़, मई 16 -- सौरभ अध्यक्ष, राजेश बने आयकर कर्मचारी महासंघ के सचिव फोटो..... अलीगढ़, संवाददाता। आयकर कर्मचारी महासंघ अलीगढ़-परिक्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के चुनाव की प्रकिया बुधवार देर रात संपन्न हुई। जिसमें परिक्षेत्र के अलीगढ़, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, कासगंज व हाथरस जिलों के समस्त आयकर कार्यालयों में यह चुनाव प्रक्रिया कराई गई। आयकर भवन अलीगढ़ में मतगणना पूरी हुई। जिसमें अध्यक्ष सौरभ सागर, उपाध्यक्ष जुल्तन केरकेट्टा, क्षेत्रीय सचिव राजेश उपाध्याय, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव हर्ष वर्धन सिंह, क्षेत्रीय वित्त सचिव मणि कांत निराला को चुना गया। इसके अलावा अभिषेक यादव व अजय कश्यप को क्षेत्रीय सहायक सचिव, गणेश चंद्र, सुशील भट्ट, जीवन सिंह व रोहित कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। अध्यक्ष सौरव सागर ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.