कौशाम्बी, फरवरी 14 -- जिले के कड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरई बुजुर्ग में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत लॉजिकल त्रुटि एवं मैपिंग रहित प्रविष्टियों की जांच तेज कर दी गई है। इस क्रम में संबंधित बीएलओ ने 1103 लोगों को नोटिस जारी करते हुए सत्यापन कराने का आवाहन किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित एसआईआर प्रक्रिया अंतर्गत संदिग्ध प्रविष्टियों वाले मतदाताओं की सूची तैयार कर गांव के सार्वजनिक स्थलों, गली, चौराहों व मोहल्लों में चस्पा की गई है, ताकि ग्रामीण आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। ग्राम पंचायत में कुल छह बूथ हैं, जहां संबंधित बीएलओ अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। भाग संख्या 143 के बीएलओ राजेश शर्मा ने 219, भाग संख्या 144 के बीएलओ अजय कुमार साहू ने 303, भाग संख्या 145 के बीएलओ रंजीत कुमार ने 124, भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.