नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- खूबसूरत और हेल्दी स्किन पाने के लिए आज के समय में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और लंबी रूटीन पर भरोसा करने लगे हैं, लेकिन कई बार असली निखार बेहद सिंपल घरेलू उपायों से भी मिल सकता है। टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी अपनी स्किन केयर में कम केमिकल और ज्यादा नेचुरल इंग्रेडिएंट्स को प्राथमिकता देती हैं। उनकी चमकदार और फ्रेश त्वचा का राज किसी फैंसी प्रोडक्ट में नहीं, बल्कि किचन में मौजूद आसान चीजों में छिपा है। सौम्या टंडन द्वारा सुझाया गया यह DIY फेस पैक ना सिर्फ त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि उसे गहराई से हाइड्रेट भी करता है। यह रूटीन उन लोगों के लिए खास है जो बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं। नियमित इस्तेमाल से यह फेस पैक स्किन टेक्सचर सुधारने, डलनेस कम करने और चेहरे पर नेचुरल चम...