जौनपुर, अगस्त 31 -- मुफ्तीगंज। जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के सन्त पंकज महाराज ने जनजागरण यात्रा के अन्तर्गत रविवार को अटल मनरेगा पार्क मुर्तजाबाद में सत्संग किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से मानव तन मिला है। इसमें रहकर अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लें। इसी प्रयोजन से सन्तजन धरती पर विचरण करके जीवों के जागरण का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस शराब के पीने से अच्छे बुरे की पहचान खत्म हो जाती है उसका सेवन करके भजन भक्ति कैसे कर सकेंगे। भगवान की भक्ति के लिये सर्वप्रथम मानव कर्म, मानव धर्म को अपनायें। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें। सत्य, दया, अहिंसा आदि गुणों को अपनायें। चरित्र मानव धर्म की सबसे बड़ी पूंजी है। चरित्र के बिना मानव की कोई कीमत नहीं। इसलिये अशुद्ध आहार से मुक्त होकर षाकाहार अपनाएं। संभ्रातजनों ने पुष्पहार भेंट कर संत का स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.