आगरा, दिसम्बर 8 -- थाना छत्ता क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती को उसके ही सौतेले भाई ने सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उल्टे सीधे फोटो पोस्ट कर दिए। साथ में युवती का नंबर भी डाल दिया। इस वजह से युवती के पास अंजाने नंबरों से तमाम कॉल आने लगे। वह परेशान हो गई। तहरीर के आधार पर छत्ता पुलिस ने आरोपित सौतेले भाई और सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया उसकी मां का बचपन में ही निधन हो गया था। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसका पालन-पोषण नानी ने किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके सौतेले भाई ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बना ली। आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिए। फोटो पर उसका मोबाइल नंबर भी डाला गया, इससे उसे लगातार अशोभनीय फोन कॉ...