मधुबनी, जून 20 -- बिस्फी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र के नूरचक गांव में सौतेले बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता नौशाद (42 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना का कारण पांच धुर जमीन का विवाद के साथ पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। नौशाद ने 20 वर्ष पहले अपने बड़े भाई की पत्नी से शादी की थी। मामले में पुलिस ने पत्नी व बेटे समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। लोगों ने बताया कि सुबह में नौशाद के घर से चीखने की आवाज आयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि दरवाजा बंद है। ग्रामीणों ने दरवाजा खुलावाया तो देखा कि नौशाद खून से लथपथ जमीन पर गिरा है ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक खोखा व ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.