नई दिल्ली, जनवरी 31 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 36 साल के एक शख्स को अपने 12 साल के सौतेले बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में शनिवार को शास्त्री पार्क निवासी आरोपी वाजिद खान को गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।रिश्तेदारों ने बताया कि लड़के की मां ने अपने पहले पति की मृत्यु के एक साल बाद 2020 में खान से शादी की थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से घर में अक्सर झगड़े होते थे, खासकर जब से महिला की पहली शादी से हुए बेटे हॉस्टल से वापस लौटे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि मृत बच्चे की मां और उसके बीच में अनबन चल रही थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी शास्त्री पार्क चौक के पास सातवीं के छात्र का शव मिलने के एक दिन बाद हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलि...