नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शास्त्री पार्क इलाके में गुरुवार देर रात 12 वर्षीय अल्तमश की हत्या के बाद फरार पिता वाजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पूछताछ में वाजिद ने बताया कि घरेलू विवाद, पत्नी मुमताज और बच्चों से नाराजगी के चलते उसने यह वारदात की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बच्चों को हॉस्टल भेजना चाहता था, लेकिन मां तैयार नहीं थी। इसके अलावा वह पत्नी की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर भी शक करता था। इन कारणों से हुए विवादों के बाद वाजिद ने अल्तमश को झाड़ियों में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है। शास्त्री पार्क थाने में शुक्रवार सुबह 9.50 बजे हत्या की सूचना मिली। जांच में पता चला कि मृतक अल्तमश के परिवार में मां मुमताज, बड़ा भाई अमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.