कौशाम्बी, जुलाई 6 -- खेत में युवक को उसकी सौतेली मां ने बेटे व एक व्यक्ति के साथ मिलकर जमकर पीटा। साथ ही गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर माहौल शांत हुआ। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पइंसा के मिर्जापुर जवई निवासी शिवसहाय सिंह पुत्र इंद्रसेन सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम को उसका छोटा भाई लवलेश सिंह खेत गया था। वहां पर उसकी सौतेली मां अपने बेटे व एक अन्य व्यक्ति के साथ थी। भाई को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमला कर दिया गया। बेरहमी से उसको पीटा गया। साथ ही गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। गांव के लोगों ने बीचबचाव किया, तब उसकी जान बची। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.