खगडि़या, जुलाई 12 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित भेलौरी गांव में एक सौतेली मां ने अपनी आठ वर्षीय सौतेली बेटी की छलनी से दाग-दाग कर नृशंस हत्या कर दी। यह हृदय विदारक घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि मृत बच्ची भेलौरी निवासी लालकुन शर्मा की पुत्री राधा कुमारी है। चौथम थाना पुलिस ने आरोपित सौतेली मां ममता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर इस नृशंस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी लालकुन शर्मा की एक पुत्री (राधा की बहन) की संदेहास्पद मौत हो चुकी है। सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार और एसआई उदय कुमार मंडल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरंभिक छानबीन के बाद शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.