हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरपालपुर। सौतेली मां और भाई के साथ मारपीट के मामले में बेटा और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रंटपुरा मजरा करकचमऊ गांव निवासी मधु पत्नी बलवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया आठ दिसंबर की शाम 5 बजे वह अपने बेटे अंकित संग खेत में थी। तभी उसके सौतेले बेटा निलेश और बहू माला ने उसे गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीटा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मारपीट में घायल मधु तथा उसके बेटे अंकित को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...