मेरठ, दिसम्बर 24 -- एसएसपी ऑफिस पर मंगलवार को बेवफा पति की शिकायत लेकर पहुंची महिला का सामना अपनी सौतन से हो गया। पति को दूसरी महिला के साथ देख वह भड़क गई और दोनों महिलाओं में कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को अलग कराते हुए अधिकारियों से मिलवाया। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। भावनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना था कि पांच साल पहले उसका निकाह लिसाड़ी गेट के श्यामनगर निवासी युवक से हुआ। आरोप है कि युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती से दूसरा निकाह कर लिया। कुछ दिनों पहले युवक और उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत करने महिला मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। वहां युवक भी दूसरी पत्नी के साथ पहुंचा था। युवक का आरोप था कि उसकी पहली पत्नी उसकी हत्या करना चाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.