मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। सौज वेटलैंड तालाब से पानी निकाले जाने का एक वीडियो बुधवार को भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में इंजन पंपसेट से तालाब का पानी निकाला जा रहा है। उधर इस मामले में शिकायत होने पर बुधवार को एसडीएम ने जांच कराई। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्राम सभा सौज में बड़ा तालाब है। इस तालाब को एक समिति को पट्टे पर दिया गया है। जिसमें समिति के द्वारा मछली पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही सौज वेटलैंड का भी दर्जा रखता है। यहां विदेशी पक्षियों का भी आना जाना रहता है। विदेशी पर्यटक भी पक्षियों को निहारने आते हैं। तीन दिन पूर्व हर्ष कुमार ने डीएम से शिकायत की थी कि मछली पालने वाले लोग तालाब का पानी निकालकर मछली मार रहे हैं। जिससे वेटलैंड को नुकसान पहुंच रहा है और विदेशी पक्षियों के लिए यह अनुकूल नहीं है। इस शिकायत...