हापुड़, अप्रैल 26 -- शासन के निर्देश पर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ मंडल की जनपद में भी आनंद विहार में रिपोर्टिंग चौकी खोल दी गई है। यहां अराजपत्रित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकती है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ मंडल की जनपद में अभिसूचना इकाई (इंटेलीजेंस यूनिट ) की चौकी खोल दी गई है। यह चौकी भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ मंडल के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार की देखरेख में होगी। जबकि चौकी प्रभारी राहुल देव तोमर को बनाया गया है. चोरी पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी (अराजपत्रित) द्वारा किसी जायज कार्य को पूर्ण किए जाने की एवज में रिश्वत मांगे जाने पर यहां भी शिकायत की जा सकती है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.