शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गंभीर हृदयाघात (हार्ट अटैक), ब्रेन स्ट्रोक और लकवा जैसी आपात स्थितियों में अब मरीजों को समय रहते प्रभावी उपचार उपलब्ध हो सकेगा। राजकीय राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में जीवनरक्षक इंजेक्शन 'टेनेक्टेप्लेस' की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। ये इंजेक्शन अब मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क लगाया जाएगा। अब तक इस इंजेक्शन की कीमत बाजार में लगभग 40 हजार रुपये से अधिक थी, जिसके कारण कई मरीज समय पर उपचार नहीं ले पाते थे। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर इसकी खेप मेडिकल कॉलेज पहुंच चुकी है, जिससे इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों को तुरंत लाभ मिल सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इंजेक्शन का असर आधे घंटे के भीतर शुरू हो जाता है और समय पर दिए जाने पर यह जान बचाने में अत्यंत कारगर सि...