संभल, सितम्बर 8 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सोमवार सुबह मकान की दीवार और छत गिरने से महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, लखनपुर निवासी जीराज के बेटे दिनेश की पत्नी विमला और उसके बेटे विवेक व प्रशांत सुबह कमरे में सो रहे थे। अचानक मकान की दीवार और छत का गाटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दब जाने से महिला और दोनों मासूम बुरी तरह जख्मी हो गए। छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर परिवारजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबा हटाया और तीनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.