रामगढ़, जनवरी 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी पंचायत भवन में शनिवार को पतरातू प्रखंड से प्राप्त 80 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया उपेंद्र शर्मा ने व संचालन समाजसेवी डब्लू पांडेय ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार और पंचायत सचिव खुशबू रानी ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कंबल देकर किया। मौके पर ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के सामाजिक कार्यों से गरीब व असहाय लोगों को राहत मिलती है। कार्यक्रम में उप मुखिया संजय भारती, वार्ड सदस्य सुबोध रजक, सीता देवी, अरविंद ओझा, संजय कुमार, राजेश चौधरी, संतोष शर्मा, बिशुन राम, अमरेश साव, राजाराम सिंह, सुदर्शन प्रसाद, योगेश उरांव, स्टील कुमार, बलराम उरां...