बुलंदशहर, जनवरी 6 -- कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे अचानक गुल्लू पुत्र यासीन की दो मंजिला सौंदर्य प्रसाधन की दुकान में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तेज लपटें निकलने लगी। आनन फानन में आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जैसे तैसे आग पर काबू गया। मौके पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि आग से ऊपरी मंजिल पर लगा सामान व फर्नीचर जलकर राख हो गया।बड़ा नुकसान हुआ है। नुक़सान का आकलन बाद में पता चलेगा। कोतवाली प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पूरी तरह से आग पर काबू पाया। सॉर्ट सर्किट से आग की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.