जौनपुर, फरवरी 9 -- जौनपुर, संवाददाता। महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया था। इसका समापन रविवार को चंदवक क्षेत्र के खुज्झी मोड़ स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाली जोशी और विशिष्ट अतिथि प्रो.सरिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। अतिथियों का स्वागत करते ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण शिविर अन्तर्गत चार श्रेणी में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बेस्ट मेकअप के लिए शिवानी प्रीति विश्वकर्मा, बेस्ट हेयर कट में निकिता कन्नौजिया, श्रेया सोनकर, हेयर डू में अंजलि नागर, चंचल नाविक तथा बेस्ट स्किन में रोशनी प्रीति नाविक ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.