कटिहार, फरवरी 19 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र मुख्यमंत्री का आगामी प्रगति यात्रा के दौरान कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बड़झल्ला पंचायत में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की बुधवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उन्होंने पुराना पंचायत भवन का बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य,गेट का निर्माण कार्य, जीविका दीदी सिलाई कटाई सेंटर, मध्य विद्यालय बड़झल्ला प्रांगण में पोषण वाटिका, सड़क, हेलीपैड स्थल, जनसभा स्थल एवं नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर बीडीओ मनीषा कुमारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीसी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.