गिरडीह, जनवरी 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सौंदर्यीकरण के बाद धार्मिक एवं रमणीक स्थल के रुप में शुमार बगोदर के प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी खटैया/ पत्थलडीहा परिसर की सुंदरता में चार चांद लग गया है। फेबर ब्लॉक रोड, सीटिंग शेड, अंब्रेला शेड, रॉक पेंटिंग, चेकडैम, सीढ़ी आदि का निर्माण होने से यह परिसर सुंदर दिखने लगा है। यहां लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट से भी परिसर की सुंदरता रात में बढ़ जाती है। इसके अलावा यहां सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ ही यहां आनेवाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने लगी है। बता दें कि बगोदर के तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह की पहल से वन विभाग के द्वारा यहां नेचर पार्क का निर्माण किया गया है। जिसके तहत इस परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। तिरला - कुसमरजा रोड के मुख्य द्वार पर मंदिर प्रवेश ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.