बरेली, फरवरी 16 -- बरेली। कैंट के सदर बाजार स्थित गोल चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद रविवार को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने इसका लोकार्पण किया। इस चौक के मध्य में स्थापित की गई भगवान शिव की प्रतिमा सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तुन जैन ने बताया कि इस चौक के सौंदर्यीकरण से इस स्थान की भव्यता को ऐतिहासिक पहचान मिलेगी। वहीं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में इस स्थान को धोपेश्वर नाथ नगर के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर अर्बन कॉपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, कैंट बोर्ड के नामित सभासद डॉ. वैभव जायसवाल, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष शशिकांत जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.