हाथरस, दिसम्बर 24 -- हाथरस। शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य में घटिया सामिग्री का प्रयोग और नाली का पानी लगाए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण कार्य में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाई जाए। मामला संज्ञान में आने के बाद ईओ द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। सरकार द्वारा कराए जाने वाले निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने की आए दिन सामने आने वाली शिकायत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को शहर के तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे आगरा रोड पर नगर पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण कराया गया जा रहा है। बीते कई दिनो...