लखीमपुरखीरी, जून 20 -- रजागंज, संवाददाता।विकसित भारत का अमृतकाल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण पर श्रीनगर विधान सभा के मंडल देवकली नाथ के शक्ति केंद्र शोठन में चौपाल कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी रही। कार्यक्रम में मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थिति रहे। क्षेत्र के ग्राम प्रधान, समिति के अध्यक्ष, प्रधानमंत्री के 11 साल की उपलब्धियां के बारे में बताया गया और 70 वर्ष से ऊपर आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान बनवाए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद वर्मा, संयोजक रिंकेश त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष दीपक मिश्रा, आलोक तिवारी , राजेश दीक्षित, प्यारेलाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.