आजमगढ़, जनवरी 3 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसिका गांव में शुक्रवार की रात संदिग्धावस्था में सो रहे वृद्ध की मौत हो गई। उसके मुंह और नाक से खून निकला था। परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसीका गांव निवासी 70 वर्षीय रामआसरे राय शुक्रवार की रात घर में सो रहे थे। शनिवार की सुबह बिस्तर पर उनका खून से लथपथ शव मिला। मुंह और नाक से खून निकला हुआ था। रामआसरे राय के तीन पुत्र हैं। दो रोजी-रोटी के लिए परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते हैं। एक बेटे का परिवार घर पर रहता है। बेटों में बंटवारे को लेकर विवाद है। एक सप्ताह पूर्व भी विवाद हुआ था। रात में वे घर के सामने बने दूसरे मकान में सो रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.