बेगुसराय, फरवरी 24 -- मंसूरचक। थाना क्षेत्र के सोहिलवाड़ा चौक के समीप थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की रात नशे की हालत में एक युवक पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सीमावर्ती समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी स्व. नथुनी महतो के पुत्र चंदन कुमार के रुप में की गयी है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने पर गिरफ्तार युवक पर बिहार शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...