जहानाबाद, दिसम्बर 26 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता मेहन्दिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोहसा सोन नदी के तट से 50 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दरमयान कारोबारी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि सोहसा सोन नदी के उस पार दनवार बिहटा से कुछ लोग शराब की तस्करी अरवल के लिए करते हैं। जिसके बाद पुलिस शराब की खोज में लग गई। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी सोन नदी के किनारे शराब को फेंक कर भाग गए।वह शराब एक बोरे में थी, जो करीब 50 लीटर थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...