जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के सोहसा ग्राम के सोन तटीय घाट से एक बोरे में रखे 80 लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली कि सोन तटीय घाट सोहसा में कुछ लोग शराब का तश्करी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस उक्त जगह पर गई तो एक जगह से बालू में छुपाई 80 लीटर देसी शराब मिली। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकतर शराब सोन उसपार इमादपुर थाना क्षेत्र से आती है। हालांकि इस दरमयान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.