बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- थाना का निरीक्षण कर की अभिलेखों की जांच फोटो : सोहसराय एसपी-सोहसराय थाना में गुरुवार को लोगों की समस्या सुनते एसपी भारत सोनी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसपी भारत सोनी ने गुरुवार को सोहसराय थाना का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों को लंबित कांडों के अनुसंधान और गश्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनकर उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मालखाना, विभिन्न पंजियों व सीसीटीएनएस डेस्क के कार्यों का निरीक्षण किया। शस्त्रागार व हाजत की सुरक्षा का भी जायजा लिया। उन्होंने अपराध पंजी और लंबित कांडों को देखने के बाद अनुसंधान की धीमी गति पर नाराजगी जतायी। फरार अभियुक्तों व वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। जनसंवाद के दौरा...