पूर्णिया, जनवरी 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा के कक्ष में सोहराय महोत्सव को लेकर आदिवासी समुदाय लोगों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ विचार विमर्श किया। मौके पर अधिकारियों ने तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आने वाले कलाकारों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 28, 29 एवं 30 जनवरी को होने वाले इस सोहराय महोत्सव की तैयारी का स्थानीय अधिकारियों के साथ जायजा लेगें। सोहराय का आयोजन बेहतर तरीके से हो इसको लेकर अधिकारियों को जवाबदेही भी सौंप जाएगी। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी, भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहित आनंद, अंचल अधिकारी धमदाहा कुमार रवींद्रनाथ, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा, एडीएसओ रवि...