पूर्णिया, जनवरी 30 -- धमदाहा, एक संवाददाता। सोहराय महोत्सव के दूसरे दिन धमदाहा बरदेला पंचायत के शीशा टोल मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में हरिणकोल की टीम ने किशनपुर बलुवा की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। हालांकि इस मैच का पहला गोल किशनपुर बलुवा पोखरी टोल के खिलाड़ी सोनेलाल हेंब्रम ने करके जहां हरिणकोल के टीम में खलबली मचा दी, वहीं हरिणकोल टीम के खिलाड़ी प्रकाश प्रेम ने उस गोल का जवाब देते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हाफ में हरिणकोल की टीम के अविनाश पांडु ने एक और गोल करके इस मैच में टीम को जीत दर्ज कराया। विजेता टीम को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अंचल अधिकारी धमदाहा कुमार रविंद्र नाथ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने ट्रॉफी दिया। मैच आरंभ होने से पूर्व अवर निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा एवं एडीएसओ रविंद्र राय ने दोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.